फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी ने दागा रिकॉर्ड 644वां गोल तो इस कंपनी ने 160 गोलकीपरों को भेज दी बियर की बोतल

Fri, 25 Dec 2020 10:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मेसी बडवाइजर - फोटो : twitter@budfootball
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने हाल ही में बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के लिए अपना रिकॉर्ड 644वां गोल किया। ला लीगा के एक मुकाबले में वलाडोलिड के खिलाफ किए गोल के साथ ही उन्होंने महान फुटबॉलर पेले के किसी क्लब के लिए किए गए सर्वाधिक गोल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मेसी ने जहां इस उपलब्धि पर हैरानी जताते हुए सभी का आभार जताया वहीं बियर बनाने वाली कंपनी बडवाइजर ने अलग अंदाज में इसका जश्न मनाया।
विज्ञापन

2 of 7
मेसी बियर - फोटो : twitter@budfootball
कंपनी ने उन सभी गोलकीपर्स को एक विशेष बियर की बोतल भेजी जिन्हें छकाते हुए मेसी ने गोल किए थे। सभी बोतल पर मेसी की तस्वीर के साथ ही उस वक्त की उनकी गोल संख्या का भी जिक्र था। कंपनी के मुताबिक उसने 644 गोल के लिए 160 गोलकीपरों को कुल 644 बियर की बोतलें भेजी।
विज्ञापन

3 of 7
जियानलुइगी बफॉन - फोटो : instagram@gianluigibuffon
इटली के गोलकीपर जियानलुइगी बफॉन जिनके खिलाफ मेसी ने 2017 चैंपियंस लीग में दो गोल दागे थे, उन्हें 514 और 515 नंबर की संख्या वाली दी बोतलें मिली। बफॉन ने भी इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए मेसी को बधाई दी। उन्होंने बडवाइजर कंपनी को टैग करते हुए लिखा, 'इस बियर के लिए धन्यवाद, मैं इसे एक प्रशंसा के तौर पर ले रहा हूं। हमारे बीच एक अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, 644 का रिकॉर्ड को तोड़ने पर मेसी को बधाई.. यह वास्तव में एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। चीयर्स!'
 

4 of 7
मेसी बियर - फोटो : twitter@budfootball
उधर कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, '644 गोल, 644 विशेष बियर, 160 गोलकीपर। लियो मेसी ने मैदान पर डिलीवर किया और हमनें मैदान के बाहर डिलीवर किया। हर गोलकीपर को विशेष बियर की बोतल।
 
विज्ञापन

5 of 7
Lionel Messi - फोटो : ट्विटर
एथलेटिको मैड्रिड के गोलकीपर जॉन ओब्लॉक को एक क्रेट बियर की बोतले मिलने की उम्मीद है क्योंकि मेसी ने उन्हें चकमा देते हुए कुल 11 गोल दागे हैं। ओब्लॉक ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'उसने मेरे खिलाफ बहुत गोल किए हैं। बहुत सारे! लेकिन वह एक महान खिलाड़ी है। ऐसा कई बार जब उसने गोल किया आप समझ नहीं पाए कि उसने इतनी आसानी से कैसे किया।'
 
 
विज्ञापन

6 of 7
केपा अर्रीजबलागा - फोटो : twitter@budfootball
चेल्सी के गोलकीपर केपा अर्रीजबलागा ने भी दो बोतलों के साथ अपनी तस्वीर साझा की। मेसी ने 2017-18 के सीजन में एथलेटिक बिल्बाओ के खिलाफ खेलते हुए अर्रीजबलागा को छकाते हुए दो गोल किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेसी 644वां बियर - फोटो : twitter@budfootball
वेलेंशिया के पूर्व गोलकीपर डिएगो अल्वेस शायद मेसी से सबसे ज्यादा गोल खाने गोलकीपर हैं। मेसी ने उन्हें मात देते हुए 19 गोल किए हैं। जबकि रियल मैड्रिड के दिग्गज इकेर कैसिलस को भी ढेर सारी बोतलें मिल सकती हैं क्योंकि उनके खिलाफ भी मेसी ने 17 गोल किए। 644 नंबर की बियर की बोतल वलाडोलिड के गोलकीपर जोर्डी मसीप को मिलेगी जिनके खिलाफ मेसी ने विश्व कीर्तिमान बनाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें