ब्राइटन और चेलसी के बीच शनिवार को होने वाले दोस्ताना फुटबॉल मैच में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। कोरोना वायरस महामारी के बीच इंग्लैंड में दर्शकों की स्टेडियमों में सुरक्षित वापसी के प्रयासों के तहत यह फैसला लिया गया है। यह मैच ब्राइटन के एमेक्स स्टेडियम में होगा जिसके 2500 टिकट उपलब्ध रहेंगे। क्लब ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा पांच सितंबर को एक शीर्ष स्तरीय रग्बी मैच में भी दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा।