फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ही हारा ब्राजील

Mon, 29 Jun 2015 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि इतिहास खुद को दोहराता है। यह बात ब्राजील और पराग्वे के बीच खेले गए कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल में एक बार फिर सच साबित हुई। 2011 के टूर्नामेंट की ही तरह इस बार भी पराग्वे ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर ब्राजील का पुलिंदा बांध दिया।
विज्ञापन


चार साल पहले पराग्वे ने कोपा अमेरिका कप के मुकाबले में ब्राजील को पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 से शिकस्त दी थी, जबकि इस बार उसने पेनाल्टी शूटआउट में ही पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजीली टीम को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।

कॉनसेप्सियन (चिली) में खेले गए मुकाबले में नियमित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था। इसके साथ ही पराग्वे ने सेमीफाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना से भिड़ने का अधिकार भी हासिल कर लिया।
विज्ञापन


एक अन्य सेमीफाइनल में मेजबान चिली की भिड़ंत पेरू से होगी। पराग्वे की जीत के हीरो स्टार स्ट्राइकर डेरलिस गोंजालेज रहे, जिन्होंने न केवल नियमित समय के दौरान 72वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई, बल्कि शूटआउट में निर्णायक मौके पर गोल कर टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि मुकाबले की शुरुआत में ही ब्राजील ने दबदबा बना लिया था और एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ हमले विपक्षी गोलपोस्ट पर किए, लेकिन उसे अपने पहले गोल के लिए 15 मिनट का इंतजार करना पड़ा। 15वें मिनट में शानदार गोल के जरिए रोबिन्हो ने टीम का खाता खोला। यह उनका 28वां अंतरराष्ट्रीय गोल है। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कई प्रयास हुए लेकिन हाफ टाइम तक कोई भी गोल में नहीं बदला जा सका।

ऐसे समय में जब लग रहा था कि मुकाबला ब्राजील के पक्ष में समाप्त होगा, तभी 72वें मिनट में थियागो सिल्वा के हैंडबॉल के चलते पराग्वे को पेनाल्टी मिली, जिसे गोल में बदलकर गोंजालेज ने शूटआउट का रास्ता खोल दिया। शूटआउट में ब्राजील को एवर्टन रिबेरो और डगलस कोस्टा द्वारा मौका चूकने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

सेमीफाइनल लाइनअप
इस मुकाबले के साथ ही अब कोपा अमेरिका कप के सेमीफाइनल मुकाबलों की लाइनअप भी तय हो गई है। पहले सेमीफाइनल में जहां मेजबान चिली की टक्कर पेरू से होगी, वहीं पराग्वे का सामना अर्जेंटीना से होगा। मौजूदा टूर्नामेंट के पूल मैच में अर्जेंटीना और पराग्वे के बीच हुई भिड़ंत 2-2 से बराबरी पर छूटी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें