2014 में होने वाले फुटबाल वर्ल्ड कप के मेजबान ब्राजील ने राष्ट्रीय टीम के कोच मैनो मेनेजेस को बर्खास्त कर दिया है। नए कोच की घोषणा जनवरी में की जाएगी।
मेनेजेस ने 2010 में पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की कमान संभाली थी लेकिन वह अपेक्षित परिणाम देने में नाकाम रहे। टीम इस वर्ष लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रही, जबकि पिछले साल कोपा अमेरिका चैंपियनशिप में भी उसका प्रदर्शन फीका रहा।