फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों की भिड़ंत: फर्नांडिन्हो की हैट्रिक से जीता ब्राजील लीजेंड्स, भारत को 4-3 से हराया

Thu, 24 Sep 2026 07:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

रिटर्न ऑफ द टाइटन्स सीरीज में ब्राजील लीजेंड्स ने भारत के ऑल स्टार्स को 4-3 से हराया। फर्नांडिन्हो ने हैट्रिक लगाई, जबकि रोनाल्डिन्हो ने पेनल्टी पर गोल किया। भारत के लिए सीके विनीत ने दो और आशिम बिस्वास ने एक गोल किया। वहीं, आईएफए शील्ड में मोहन बागान ने श्रीनिदी डेक्कन को 6-0 से हराया।
विज्ञापन
ब्राजील लीजेंड्स बनाम भारत लीजेंड्स फुटबॉल मैच - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के फुटबॉल प्रेमियों के लिए बुधवार की शाम यादगार रही। रिटर्न ऑफ द टाइटन्स सीरीज के मैच में भारत और ब्राजील के फुटबॉल लीजेंड्स एक साथ मैदान पर नजर आए। रोनाल्डिन्हो की ब्राजील लीजेंड्स टीम ने आईएम विजयन की इंडिया ऑल स्टार्स को 4-3 से हराया। मैच में गोलों की बौछार देखने को मिली।
विज्ञापन


ब्राजील लीजेंड्स की ओर से फर्नांडिन्हो ने हैट्रिक लगाई, जबकि रोनाल्डिन्हो ने पेनल्टी पर गोल दागा। जबकि भारत की ओर से सीके विनीत ने दो गोल किए, जबकि आशिम बिस्वास ने देर से गोल दागकर स्कोरलाइन में अपना नाम दर्ज कराया। पिछले साल चेन्नई में हुए सीरीज के पहले मैच में भी ब्राजील ने भारत को 2-1 से हराया था। अब भारत की एक्टिव खिलाड़ियों की टीम 5 बार की विश्व चैंपियन ब्राजील से 3 अक्तूबर को कोलकाता में भिड़ेगी। मैच से पहले ग्रुप फोटो खिंचवाते भारत-ब्राजील के दिग्गज।

छांग्ते की हैट्रिक से जीता मोहन बागान 
कोलकाता। ललियांजुआला छांग्ते की शानदार हैट्रिक की मदद से मोहन बागान सुपर जायंट ने आईएफए शील्ड में खिताब के बचाव की धमाकेदार शुरुआत की। गत चैंपियन ने बुधवार को श्रीनिदी डेक्कन को 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें