फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ता के रिकॉर्ड गोल से ब्राजील ने महिला फुटबॉल विश्व कप के अंतिम-16 में बनाई जगह

Thu, 20 Jun 2019 10:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्राजील महिला फुटबॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

छह बार की दुनिया की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मार्ता के रिकॉर्ड गोल के दम पर ब्राजील ने इटली को 1-0 से मात देकर फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


मैच का एकमात्र गोल मार्ता ने खेल के 74 मिनट में पेनाल्टी पर किया। यह मार्ता का विश्व कप 17वां गोल है। वह महिला और पुरुष विश्व कप में सर्वाधिक गोल दागने वाली खिलाड़ी बन गईं। तैंतीस वर्षीय मार्ता ने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस (16) का रिकॉर्ड तोड़ा। क्लोस हालांकि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं।

हार के बावजूद इटली अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए 28 साल बाद प्री क्वार्टर में पहुंचने में सफल रहा। इस पहले वह सिर्फ एक बार 1991 में नाकऑउट में पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें