ब्राजील के लिए ग्रेबिएल जीसस (19वें मिनट) ने पहले हाफ और रॉबेर्टो फिर्मिनो (71वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोच टीटे के मार्गदर्शन में 42 मुकाबलों में से सिर्फ दो गंवाने वाली ब्राजील की टीम अब खिताब के लिए पेरू और चिली के बीच होने वाले मैच के विजेता से रविवार को भिड़ेगी। अर्जेंटीना (2005 के बाद) पिछले 14 वर्षों से ब्राजील को किसी मेजर टूर्नामेंट में हरा नहीं पाया है।