फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड गानों पर खूब झूमे रशियन, फीफा में 'शोले के गब्बर' और 'डिस्को डांसर मिथुन' ने लूट ली महफिल

Thu, 21 Jun 2018 04:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
fifa world cup 2018
फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण रशिया की मेजबानी में खेला जा रहा है। इस बार वर्ल्ड कप के ग्रुप मैचों में पहली बार छोटी टीमों ने अपने हैरतंगेज प्रदर्शन से कई बड़े उलटफेर किए हैं। फैंस भी मौजूदा वर्ल्ड कप का जमकर मजा लूट रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
fifa world cup 2018
खास बात यह है कि रशियन धरती पर होने वाले इस वर्ल्ड कप में बॉलीवुड के हिंदी गानों ने भी खूब समां बांधा है। वर्ल्ड कप में बॉलीवुड के गानों ने ऐसा तड़का लगाया कि भारतीय मूल के फैंस समेत रशिया और दूसरे देशों से आए मेहमान भी झूमने पर मजबूर हो उठे।
विज्ञापन

3 of 7
fifa world cup 2018
बता दें कि भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर फिल्म निर्माता और अभिनेता राज कपूर को पूरे रशिया में काफी सम्मानजक दर्जा दिया जाता है। लेकिन इन वर्ल्ड कप में पता चल गया कि रशियन फैंस बॉलीवुड के कितने दीवाने हैं।

4 of 7
fifa world cup 2018
फीफा वर्ल्ड कप 2018 में बुधवार को जब पुर्तगाल और मोरक्को के बीच जब एक अहम मुकाबला खेला जा रहा था तब स्टेडियम के बाहर और अंदर बॉलीवुड गानों ने खूब धूम मचाई।
विज्ञापन

5 of 7
fifa world cup 2018
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चकरवर्ती की फिल्म के एक गीत 'जिम्मी जिम्मी जिम्मी आजा आजा आजा' ने तो मानो महफिल में आग ही लगा डाली थी। रशिया के कई फैंस इस गाने के बजते ही डीजे फ्लोर तोड़ने पर उतारू हो चले।
विज्ञापन

6 of 7
fifa world cup 2018
रशिया में बॉलीवुड गानों के कई रिमिक्स वर्जन भी सुनने को मिले, जिनमें बॉलीवुड फिल्मों के कई सुपरहिट डायलॉग भी शामिल थे। गानों के बीच-बीच में 'ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर' की धुन भी रशियाई फैंस को मदहोश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fifa world cup 2018
बता दें कि जमाने में रशिया की नाबालिग लड़कियों को फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी। लेकिन राजकपूर की फिल्मों ने इस देश को बड़े पर्दे का ऐसा दीवाना बनाया कि वह भगवान की तरह यहां पूजे जाने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें