फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली के फुटबॉल क्लब जुवेंटस के दूसरे खिलाड़ी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, खेल जगत के कई और लोग प्रभावित

Wed, 18 Mar 2020 09:04 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लाइज मटुडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इटली के फुटबॉल क्लब जुवेंटस के खिलाड़ी ब्लाइज मटुडी का कोरोन वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। ब्लाइज मटुडी उपन्यास कोरोनवायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाला दूसरा जुवेंटस खिलाड़ी बन गया है। मंगलवार को जुवेंटस क्लब ने इस खबर की पुष्टि की और कहा किब्लाइज 11 मार्च से ही पृथक हैं। 

विज्ञापन


जुवेंटस एफसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ब्लाइज मटुडी का टेस्ट किया गया। जिससे कोरोना वायरस- कोविड-19 का पता चला है। बुधवार, 11 मार्च से ही वो अपने घर में हैं। उनकी निगरानी जारी रहेगी और वह वो सभी बचाव के नियमों के पालन करेंगे।
 
पिछले हफ्ते जुवेंटस के डेनियल रूगानी को कोविड-19 होने की पुष्टि की गई थी। मंगलवार को स्पेन के क्लब वालेंसिया सीएफ ने पुष्टि की कि उसके खिलाड़ियों और कर्मचारियों में से 35 प्रतिशत का कोरोना वायरस के टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना वायरस से फुटबॉल बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई लीग को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरे काउंटी के छह खिलाड़ियों को आईसोलेशन में रखा गया
कोरोना वायरस के चलते इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट भी प्रभावित हो रही है। सरे काउंटी के छह खिलाड़ियों को गले में दर्द और बुखार के बाद सेल्फ आईसोलेशन में रहने को कहा गया है। पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे इंग्लैंड खिलाड़ी जेसन रॉय भी सोमवार रात लंदन लौट आए। 

इन्हें पाया गया पॉजिटिव 
  • इस खतरनाक वायरस की वजह से 21 वर्षीय युवा फुटबॉल कोच फ्रांसिस्को गार्सिया की मौत चुकी है। गार्सिया कोरोना वायरस से मरने वाले सबसे कम उम्र के पीड़ितों में से एक हैं।
  • जापान ओलंपिक समिति के उपप्रमुख कोजो ताशिमा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। मंगलवार को ताशिमा का कोरोना वायरस कोविड- 19 पॉजिटिव पाया गया। 
  • मंगलवार को अमेरिकी बास्केट बॉल खिलाड़ी केविन डुरंट पर और तीन अन्य खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें