फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौकों को भुना कर गोल किए होते तो कहानी कुछ और होतीः बिबियानो 

Wed, 04 Jul 2018 10:28 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिबियानो फर्नांडीज
विज्ञापन

भारत की क्वालालंपुर में होने वाले एएफसी अंडर-16 फाइनल्स की तैयारी के सिलसिले में फिलहाल चीन में हुआ शान कप सीएफए इंटरनैशनल यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट में शिरकत कर रही टीम के कोच बिबियानो फर्नांडीज ने अपनी टीम की मेजबान टीम के हाथों पहले मैच में हार के बावजूद उसका समर्थन किया है। 

विज्ञापन


बिबियानो फर्नांडीज ने कहा, 'हमने अब तक  जो भी मैच खेले हैं उसमें चीन जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ भीहमारे लड़कों ने हर मैच में गोल करने के बराबर मौके बनाए हैं। चीन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हम भले ही मंगलवार को करीब मैच में 0-1 से हार गए लेकिन इस मैच में हमारे लड़कों ने बराबर गोल करने के मौके बनाए। यह हमने इन मौकों को भुना कर गोल किए होते तो कहानी कुछ और होती। 

आगे उन्होंने कहा, 'यदि इस बात पर गौर करें कि हम ऐसी टीम के खिलाफ खेल रहे थे कि जो अपने घर में अपने ही पांच हजार फैंस के सामने खेल रहे थी। इस लिहाज से हमारे लड़के जैसा बढिया खेले उस पर मुझे फख्र है। हम जितनी भी टीमों के खिलाफ खेले उसमें चीन की टीम सबसे मजबूत टीम है। चीन के खिलाफ मैच खासा करीबी रहा और यह इस बात का सबूत है कि हमारे लड़के जेहनी और शारीरिक तौर पर बराबर बेहतर हो रहे हैं। हमारे लड़कों की जुगलबंदी और एका और उनकी बढ़ी बात है। हमारे सभी लड़के साथ में मिलकर बतौर टीम बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान लगाए हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें