भारतीय फुटबॉल क्लब बेंगलुरु एफसी ने 7 मार्च (बुधवार) को कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी और सदस्य में से तीन लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। एएफसी (प्रीलिमनरी स्टेज) के 2 क्वालीफायर मुकाबले 14 अप्रैल को खेले जाएंगे। करोना से संक्रमित इन लोगों की जानकारी खुद क्लब ने दी है।
गोवा में चल रहे कैंप के दौरान हाल ही में बेंगलुरु एफसी की टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों की करोना जांच की गई। जिसके बाद तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी खुद बेंगलुरु एफसी के ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई।
बेंगलुरु एफसी ने ट्वीट कर लिखा, हाल ही में गोवा में ब्लू टीम की कोरोना जांच की हुई। जिसमें टीम के खिलाड़ी और सदस्य मिलाकर तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। क्लब की तरफ से इन संक्रमित लोगों की देखरेख की जा रही है।
बेंगलुरु एफसी का मुकाबला एएफसी क्वालीफायर मैचों के दौरान नेपाल आर्मी क्लब और श्रीलंका पुलिस से होना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले 14 अप्रैल को खेले जाएंगे। इससे पहले बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री कोविड-19 का शिकार हुए थे जो अब स्वस्थ हो गए हैं।