इंडियन सुपर लीग क्लब बंगलूरू एफसी ने शनिवार को मिडफील्डर एलेजांद्रो एलेक्स बरेरा गार्सिया से करार की घोषणा की। हालांकि 27 साल के इस मिडफील्डर ने संक्षिप्त समय के लिए करार किया है जो सत्र के अंत तक रहेगा।
वह ऑस्ट्रेलिया के एरिक पार्तालू की जगह लेंगे जो नौ फरवरी को चेन्नईयन एफसी के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद मैदान पर नहीं उतर सके। बरेरा इस सत्र में क्लब से जुड़ने वाले छठे स्पेनिश खिलाड़ी बन गए हैं।