ईस्ट बंगाल के स्टार स्ट्राइकर जोबी जस्टिन को छह मैचों के लिए निलंबित करने के साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वह आई लीग में गोकुलम एफसी के खिलाफ शनिवार को होने वाले अहम मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।
जोबी को टीम के पिछले मैच में आइजोल एफसी के खिलाड़ी करीम नुरैन के साथ तीखी बहस करने के आरोप में निलंबित किया गया है। नुरैन को भी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने यही सजा दी है।