गेरेथ बेल ने दो शानदार गोल कर न सिर्फ रियल मैड्रिड को हार से बचाया बल्कि ला लीगा तालिका में पांचवें स्थान पर भी ला दिया। पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रियल मैड्रिड ने विलारियल को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। हालांकि टीम को हार से बचाने के बाद अंतिम क्षणों में वेल्स के फुटबॉलर बेल को रेड कार्ड के चलते बाहर जाना पड़ा। पर तब तक वह अपना काम कर चुके थे।
बेल (45+1मिनट) और (90+4 मिनट) में किए। इसके साथ ही बेल ने लीग में 169 दिनों से चल आ रहा गोल का सूखा भी खत्म किया। विलालियल के लिए जेरार्ड मोरेनो (12वें मिनट) और गोमेज बर्डोनेडो (74वें मिनट) ने गोल किए।
अन्य मैचों में एटलेटिको मैड्रिड ने इबर को 3-2 से और वेलेंसिया ने मालोर्का को 2-0 से पराजित किया। एटलेटिको तीन मैचों में तीन जीत से नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। बेल रियल मैड्रिड की ओर से इस शताब्दी में एक मैच में दो गोल करने के बाद रेड कार्ड के चलते बाहर होने वाले दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं।