फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेड डेविल्स' का घर वापसी पर जोरदार स्वागत, ओपन बस में निकली विजय परेड

Mon, 16 Jul 2018 03:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेल्जियम टीम का स्वागत
विज्ञापन

विश्व कप में खिताब जीतने का सपना तो पूरा नहीं हो सका, लेकिन टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फ्रांस से सेमीफाइनल में हार के बाद टीम ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड को 2-0 से पराजित किया। घर वापसी पर कोच राबर्टो मार्टिनेज की टीम का जोरदार स्वागत हुआ। 

विज्ञापन


सिटी हॉल की बालकनी के बाहर हजारों की भीड़ अपने नायकों का स्वागत करने के लिए जमा थी। बालकनी में खड़े ईडन हेजार्ड, रोमेलू लुकाकु, मेइनुइर, वर्मेलेइन, विन्सेंट कंपनी गोलकीपर थिबाउट कोउरटिइस सभी बेहद खुश नजर आए। बेल्जियम ने ग्रुप दौर में पनामा, ट्यूनीशिया और इंग्लैंड को मात दी और अंतिम-16 में जापान के खिलाफ दो गोलों से पिछड़ने के बाद धमाकेदार वापसी करते हुए मैच जीता और क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम को बाहर कर दिया।  

इससे पहले बेल्जियम की टीम 1986 में सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे हार के बाद चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। रूस से लौटने के बाद ब्रसेल्स में टीम की परेड ओपन बस में निकली। अपने नायकों की एक झलक पाने को समर्थक बेताब नजर आए। कई तो ट्रेफिक लाइट पर भी चढ़ गए। सिटी हॉल के बाहर एकत्रित हजारों समर्थक बेल्जियम का ध्वज लिए। उसके बाद टीम सिटी हॉल की ओर रवाना हुई, जहां सुबह से ही लोग टीम का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


टीम के कोच राबर्टो मार्टिनेज ने कहा कि जब हम रूस में थे तब ही हमें सैकड़ों संदेश मिल रहे थे कि ये टीम इतिहास रचेगी। मेरा मानना है कि खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। हमने पूरी दिखाया है कि हम बेल्जियम हैं। 

विज्ञापन

चेल्सी छोड़कर रियल मैड्रिड जा सकते हैं

ईडन हजार्ड
बेल्जियम के खिलाड़ियों को अब अपने क्लब के मैचों पर फोकस करना है। कुछ को यह भी फैसला करना है कि अगले सीजन में किस क्लब से खेलना है। टीम के स्टार एडेन हेजार्ड जोकि फिलहाल चेल्सी में हैं उनके बारे में चर्चा है कि वह रियल मैड्रिड में जा सकते हैं। खुद उन्होंने इस बारे में संकेत दिए हैं। विश्व कप में उन्होंने तीन गोल किए और दो गोल करने में मदद की। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 की जीत में उनका एक गोल शामिल था। 

पहले छुट्टी मनाएंगे थिबाउट 

गोलकीपर थिबाउट कोउरटिइस जिन्होंने ब्राजील के खिलाफ कई शानदार बचाव किए वह भी रियल मैड्रिड में जा सकते हैं। हालांकि उनका कहना है कि विश्व कप के बाद तो पहले छुट्टियां मनाऊंगा उसके बाद सोचूंगा कि किस क्लब में जाना है। वैसे जहां मैं जाऊंगा हेजार्ड भी उसी क्लब में आएगा। हम एक-दूसरे को अलग क्लब में नहीं जाने देंगे। 

लौटाने होंगे टीवी खरीद के पैसे 

इस विश्व कप के दौरान एक कंपनी ने बेल्जियम में वादा किया था कि अगर टीम 15 से ज्यादा गोल करने में सफल रही तो इस दौरान खरीदे गए उनकी कंपनी के फ्लैट स्क्रीन टीवी के पैसे वापस कर दिए जाएंगे और टीम के खिलाड़ियों ने 16 गोल किए। 

16: गोल किए सात मैचों में बेल्जियम की टीम ने इस विश्व कप में  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें