फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायर्न ने सेविला को हराकर जीता सुपरकप, म्यूनिख का यह 2020 में चौथा खिताब

Sat, 26 Sep 2020 05:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बायर्न म्यूनिख - फोटो : twitter@FCBayern
विज्ञापन

जावी मार्टिनेज के अतिरिक्त समय में किए गए गोल के दम पर बायर्न म्यूनिख ने सेविला को 2-1 से हराकर सुपरकप का खिताब जीत लिया। बायर्न 32 मुकाबलों से अजेय है। बायर्न की यह 2020 में चौथी ट्रॉफी है। क्लब ने बुंदेसलिगा, जर्मन कप और चैंपियंस लीग की ट्रॉफी भी जीती।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबला निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी रहने पर अतिरिक्त समय में खिंच गया। जावी (104वें मिनट) ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक साबित हुआ। इससे पहले लुकास ओकैंपोस (13वें मिनट) ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर सेविला का खाता खोला। बायर्न म्यूनिख को लियोन गोरेतज्का (34वें मिनट) ने बराबरी दिला दी। सुपरकप का मुकाबला चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेता के बीच खेला जाता है। इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में 15180 दर्शक मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें