फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदुसेलीगा में गोरेत्जका ने 13वें सेकंड में दागा सबसे तेज आत्मघाती गोल 

Sun, 17 Feb 2019 08:24 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बायर्न म्यूनिख vs ऑग्सबर्ग
विज्ञापन

जर्मनी फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में बायर्न म्यूनिख ने ऑग्सबर्ग को 3-2 से हरा दिया। इस मैच में बायर्न ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज आत्मघाती गोल का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। दूसरे स्थान पर मौजूद बायर्न के लियोन गोरेत्ज्का ने मैच के 13वें सेकंड में ही आत्मघाती गोल कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने लीग के इतिहास में सबसे तेज आत्मघाती गोल का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हॉफेनहेम के केविन वोलान्ड और लेवेरकुसेन के करीम बेलाराबी के नाम था। वोलान्ड ने 2015-16 में बायर्न और करीम ने 2014-15 में डॉर्टमंड के खिलाफ 22वें सेकंड में किया था। बायर्न पहले स्थान पर काबिज बोरुसिया डॉर्टमंड से केवल दो अंक पीछे रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें