पाउलो डायबाला के एकमात्र गोल से जुवेंट्स ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से पराजित किया। पहले ही अंतिम 16 के लिए क्वालिफाई कर चुके जुवेंटस के लिए पाउलो ने यह गोल 45+2वें मिनट में किया। इस जीत से जुवेंटस का ग्रुप डी में शीर्ष पर रहना भी तय हो गया।
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने दो गोल से पिछड़ने के बाद दो मिनट के भीतर दो गोल दागकर रियल मैड्रिड को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। उसके लिए यह गोल काइलिन म्बापे (81वें मिनट) और पाबलो सराबिया (83वें मिनट) ने किए। रियल मैड्रिड के लिए दोनों गोल करीम बेंजेमा (17वें, 79वें मिनट) ने दागे।