चैंपियंस लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बायर्न म्यूनिख ने ल्योन को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उसकी भिड़ंत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से होगी। पीएसजी ने पहले सेमीफाइनल में जर्मन क्लब आरबी लिपजिग को 3-0 से हराया था। पांच बार की चैंपियन बायर्न म्यूनिख 11वीं बार चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची है।