फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलारियल पर एकतरफा जीत के साथ बार्सिलोना का अजेय रथ 43 मैचों तक पहुंचा

Fri, 11 May 2018 01:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
विज्ञापन

बार्सिलोना ने विलारियल को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से रौंदकर ला लीगा में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। वह पिछले 43 और इस सत्र के 36 मैचों में से एक में भी हारी नहीं है। अर्नेस्टो वालवर्दे की टीम अब एक सत्र में अजेय रहने वाली ला लीगा के इतिहास की दूसरी टीम बनने से सिर्फ दो कदम दूर है। रियल मैड्रिड ने 1931-32 में यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन तब सत्र 18 मैचों का होता था। बार्सिलोना को अब लेवांटे और रियल सोसिदाद से खेलना है।

विज्ञापन


पहले हाफ में दागे तीन गोल : अपने घरेलू मैदान कैंप नाऊ में बार्सिलोना ने शुरू से ही आक्रामक खेल खेला और पहले हाफ में ही 3-0 की बढ़त बना ली थी। फिलिप कटिन्हो (11वें मिनट), पॉलिन्हो (16वें मिनट) और लियोन मेसी (45वें मिनट) ने यह गोल किए। 

दूसरे हाफ में चला डेंबेले का जादू : दूसरा हाफ पूरी तरह से ओसमाने डेंबेले के नाम रहा। उन्होंने छह मिनट के भीतर दो गोल कर बार्सिलोना को धमाकेदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डेंबेले ने (85वें और 90+3वें मिनट) में यह गोल किए। विलारियल के लिए एकमात्र सांत्वना गोल निकोल सेनसोन ने 54वें मिनट में दागा।   
विज्ञापन


-02 मैच दूर है बार्सिलोना ला लीगा के एक  सत्र में अजेय रहने वाली पहली टीम बनने से  

-27वीं जीत है यह बार्सिलोना की इस सत्र में 36 मैचों में। नौ ड्रॉ रहे हैं

-34 गोल मेसी इस सत्र में ला लीगा में दागर शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। रोनाल्डो (25) दूसरे और लुईस सुआरेज (24) तीसरे नंबर पर हैं 

विज्ञापन

रामोस के आत्मघाती गोल से हारा रिलय मैड्रिड

सर्जियो रामोस
सर्जियो रामोस के पेनाल्टी से चूकने और आत्मघाती गोल के चलते रियल मैड्रिड को ला लीगा में सेविला के हाथों 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जिनेदिन जिदान की टीम की यह फरवरी के बाद लीग में पहली हार है। पहले हाफ में दो गोल से पिछड़ने वाली रियल ने 84वें मिनट में रामोस के आत्मघाती गोल से सेविला की बढ़त 3-0 कर दी। 

यह दूसरा मौका है जब रामोस ने ला लीगा में आत्मघाती गोल किया और दोनों ही बार उन्होंने सेविला के खिलाफ ही ऐसा किया। सेविला के लिए  बेन येडर (26वें मिनट) और मिगुएल लेयून (45वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना उतरे रियल ने हालांकि अंतिम क्षणों में दो गोल कर वापसी का प्रयास तो किया पर हार नहीं टाल सका। उसके लिए यह गोल बोर्जा (85वें मिनट) और रामोस (90+5वें मिनट) में किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें