फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: 16 मई से जर्मनी में फिर शुरू होगा फुटबॉल, बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड ने की खिलाड़ियों की जांच

Thu, 07 May 2020 11:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते मार्च से बंद पड़ी बुंदेसलीगा फुटबॉल इस महीने 16 मई से फिर से शुरू हो रही है। कोविड- 19 के बाद से ही दुनिया भर में खेल गतिविधियों पर रोक लगी हुई थी। अब बुंदेसलीगा फुटबॉल लीग यूरोप का पहला ऐसा बड़ा फुटबॉल कॉम्पिटीशन है, जो इस घातक वायरस के बाद मैदान पर वापसी करेगा। हालांकि फुटबॉल का बाकी बचा यह सीजन दर्शकों के बगैर ही खेला जाएगा। सरकार ने स्टेडियम में दर्शकों को आने की इजाजत नहीं दी है।

विज्ञापन


इस सीजन में मार्च तक यह लीग जारी थी और कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद तब इसे अनिश्चिकाल के लिए स्थगित करना पड़ा था। गुरुवार इस लीग में खेलने वाले 36 फुटबॉल क्लब एक ऑनलाइन मीटिंग करेने के बाद इस लीग के दोबारा शुरू होने की तारीख का एलान कर दिया। मैच वाले समय करीब 300 लोग स्टेडियम में मौजूद होंगे। ये सभी लोग खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों के अलावा टीमों से जुड़ा अन्य सपॉर्टिंग स्टाफ ही होगा।

विज्ञापन

बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड ने करवाया कोरोना टेस्ट

बार्सिलोना - फोटो : social media
बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के खिलाड़ियों ने बुधवार से कोरोना वायरस के परीक्षण कराने शुरू कर दिए क्योंकि ला लीगा क्लबों ने ट्रेनिंग शुरू करने की योजना बनायी है। क्लब अगले महीने से सत्र की शुरूआत करना चाहते हैं। बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी और फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एंटोइन ग्रिजमान उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो बुधवार को सुबह अपनी कारों में एक-एक करके क्लब के ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचते दिखे। मैड्रिड में इडेन हजार्ड और करीम बेन्जेमा ने भी रियाल के ट्रेनिंग बेस में स्वास्थ्य जांच कराई। कोरोना वायरस की जांच का परिणाम आमतौर पर 48 घंटों के अंदर आता है। ये परीक्षण लीग के कड़े चिकित्सीय नियमों का हिस्सा हैं जिनका टीमों को ट्रेनिंग पर लौटने से पहले पालन करना अनिवार्य होगा। एटलेटिको मैड्रिड भी बुधवार को जांच शुरू करेगा और अगर सब योजना के अनुसार चला तो नतीजे आने के बाद तुरंत ट्रेनिंग शुरू कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें