फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सीलोना को अभी भी मेसी के बने रहने की उम्मीद, तकनीकी निदेशक ने कहा- वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 26 Aug 2020 10:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

बार्सीलोना ने अभी तक लियोनेल मेसी के बने रहने की उम्मीद नहीं छोड़ी है जबकि वह एक दिन पहले ही क्लब छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

विज्ञापन


बार्सीलोना के तकनीकी निदेशक रेमन प्लेनेस ने बुधवार को कहा, 'हम फुटबॉल के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ मिलकर भविष्य के लिए टीम तैयार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि वह टीम में बना रहे। हमें उसके प्रति सम्मान दिखाना होगा क्योंकि वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'बार्सीलोना और लियो मेस्सी के बीच विवाद कभी नहीं हो सकता क्योंकि दोनों में से कोई ऐसा नहीं चाहता।' बता दें कि मेसी ने एक दिन पहले क्लब के अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में बार्सिलोना को छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसकी पुष्टि क्लब ने की थी। मेसी 16 साल से बार्सिलोना से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें