फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: वैलेंसिया को हराकर बर्सिलोना कोपा डेल रे सेमीफाइनल में; लिवरपूल इंग्लिश लीग कप के फाइनल में

Fri, 07 Feb 2025 01:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

बार्सिलोना की इस बड़ी जीत में टोरेस ने तीसरे, 17वें और 30वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा फर्मिन लोपेज ने 23वें और लैमिन यामल ने 59वें मिनट में गोल किया, जिससे बार्सिलोना ने शान के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
बार्सिलोना की टीम - फोटो : Twitter FC Barcelona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेरान टोरेस ने पहले आधे घंटे में हैट्रिक बनाई जिससे बार्सिलोना ने वालेंसिया को 5–0 से करारी शिकस्त देकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, गत चैंपियन लिवरपूल ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टोटेनहम को 4-0 से हराकर इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना न्यूकैसल से होगा।
विज्ञापन


बार्सिलोना की इस बड़ी जीत में टोरेस ने तीसरे, 17वें और 30वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा फर्मिन लोपेज ने 23वें और लैमिन यामल ने 59वें मिनट में गोल किया, जिससे बार्सिलोना ने शान के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में रियाल सोसिदाद ने ओसासुना को 2-0 से पराजित किया। उसकी तरफ से एंडर बैरेनेटेक्सिया और ब्रिस मेन्डेज ने पहले हाफ में गोल किए। रियाल मैड्रिड और एटलेटिको मैड्रिड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्के कर चुके हैं।

फाइनल में न्यूकासल से लिवरपूल की भिड़ंत
लिवरपूल सेमीफाइनल के पहले चरण में एक गोल से हार गया था, लेकिन दूसरे चरण में उसने बाजी पलटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और 4-1 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की। लिवरपूल की तरफ से पहले हाफ में फ़ॉरवर्ड कोडी गाकपो ने गोल करके उसे शुरुआती बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद मोहम्मद सलाह, डोमिनिक स्जोबोस्जलाई और वर्जिल वान डिज्क के गोल की मदद से उसने सेमीफाइनल के दूसरे चरण को एकतरफा बना दिया। अपने खिताब का बचाव करने के लिए लिवरपूल 16 मार्च को वेम्बली स्टेडियम में फाइनल में न्यूकैसल का सामना करेगा। न्यूकैसल ने पिछले 70 साल से कोई बड़ा घरेलू टूर्नामेंट नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें