फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुआरेज ने किया डबल धमाका, बार्सिलोना बना कोपा डेल रे का किंग

Mon, 23 Apr 2018 03:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बार्सिलोना
विज्ञापन

लियोनल मेसी और लुईस सुआरेज के  दम पर बार्सिलोना ने सेविला को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से रौंदकर लगातार चौथी और रिकॉर्ड 30वीं बार कोपा डेल रे फुटबॉल पर कब्जा कर लिया। रिकॉर्ड 40वीं बार फाइनल खेल रहे बार्सिलोना ने सेविला को कोई मौका नहीं दिया। 

विज्ञापन


वांडा मेट्रोपोलीटानो स्टेडियम में खेले गए मैच में हाफ टाइम तक बार्सिलोना की टीम 3-0 से आगे थी। सुआरेज ने (14वें व 40 वें मिनट), मेसी (31वें मिनट), आंद्रेस इनिस्ता (52वें मिनट) और फिलिप कोटिन्हो (69वें मिनट) ने गोल किए। 

एटलेटिको मैड्रिड को हराकर नौवीं बार फाइनल में पहुंची सेविला की टीम मैच में पूरी तरह से बेदम नजर आई। दोनों टीमें दो साल बाद खिताबी मुकाबले में आमने-सामने थी। 2015-16 में बार्सिलोना ने सेविला को 2-0 से हराया था। 
विज्ञापन


85 साल बाद बार्सिलोना

बार्सिलोना लगातार चौथी बार यह खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। उनसे पहले एथलेटिको बिलबायो ने 1930-33 तक खिताबी चौका लगाया था। रियल मैड्रिड ने (1905-08) ने पहली बार यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की थी।

अब निगाह ला लीगा पर : रोमा से हारकर चैंपियंस लीग की दौड़ से बाहर हो चुकी बार्सिलोना की निगाह अब ला लीगा खिताब पर है, जिससे अर्नेस्टो वल्वेर्दे की टीम सिर्फ एक जीत दूर है। ला लीगा में अजेय चल रही बार्सिलोना अगले शनिवार को डिपोर्टिवो ला कोरुना के खिलाफ मुकाबला जीतकर सत्र की दूसरी ट्रॉफी पर कब्जा कर लेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें