फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में हारे बार्सिलोना और रियल मैड्रिड, दोनों को ला लिगा में कमजोर टीमों से मिली शिकस्त

Mon, 19 Oct 2020 05:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

17 साल में पहला मौका है जब अल क्लासिको से पहले दोनों टीमों को हार मिली 
30 साल बाद रियल मैड्रिड को केडिज ने हराया 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियोनल मेसी की बार्सिलोना और गत चैंपियन रियल मैड्रिड को ला लिगा में एक ही दिन में शिकस्त का सामना करना पड़ा। दोनों दिग्गज क्लबों को कमजोर प्रतिद्वंद्वियों के हाथों एक समान अंतर 0-1 से शिकस्त मिली। पिछले 17 वर्षों (अप्रैल 2003 के बाद) में यह पहला मौका है जब दोनों टीमों को अल क्लासिको (एक-दूसरे के खिलाफ मैच) से पहले हार मिली। दोनों को अगले शनिवार को कैंप नाऊ में इस सत्र का पहला अल क्लासिको मुकाबला खेलना है। इन दोनों टीमों को अगले हफ्ते चैंपियंस लीग में भी अपने अभियान की शुरुआत करनी है।

विज्ञापन


माटा के गोल से मिली मेसी की टीम को हार: 
पिछले सत्र में कोई खिताब नहीं जीतने वाली मेसी की टीम को गेटाफे के हाथोें 0-1 से हार मिली। यह बार्सिलोना की चार मैचों में सत्र की पहली हार है। वह सात अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है। गेटाफे के लिए एकमात्र गोल जेमी माटा (56वें मिनट) ने पेनाल्टी पर किया जो निर्णायक साबित हुआ। कोच रोनाल्ड कोमैन के कमान संभालने के बाद यह बार्सिलोना की पहली हार है।

केडिज ने चैंपियन रियल को चौंकाया : 
गत चैंपियन रियल मैड्रिड को 15 साल बाद लीग में खेल रही केडिज से 0-1 से सनसनीखेज हार मिली। मैच का एकमात्र गोल एंथोनी लोजानो (16वें मिनट) ने किया। यह केडिज की पिछले 30 वर्षों में रियल पर पहली जीत है। जिनेदिन जिदान की टीम की भी यह सत्र की पहली हार है। बावजूद इसके वह पांच मैचों में तीन जीत से 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें