फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के जन्मदिन पर पार्टी मनाने वाले 15 युवकों पर ठोका गया जुर्माना

Thu, 25 Jun 2020 06:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

लियोनेल मेसी को G.O.A.T. (greatest of all time) कहा जाता है। दुनिया के इस सर्वकालिक महान फुटबॉलर ने 24 जून को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। अर्जेंटीना और बार्सिलोना के इस दिग्गज स्ट्राइकर को दुनियाभर से बधाई संदेश मिले। इस दौरान बांग्लादेश में अपने चहेते खिलाड़ी का जन्मदिन बनाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


भारत से सटे इलाके दमुरहुदा में एक कैफे में छापा मारा गया, जहां 17 से 32 वर्ष की आयु के 15 लोग मेसी का बर्थडे मना रहे थे। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में सभी को गिरफ्तार कर मोबाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां सभी पर 100 टका (लगभग 90 रुपये) तो कैफे मालिक को पांच हजार भारतीय रुपये जुर्माना लगा कर छोड़ा गया।

फुटबॉल, बांग्लादेश में काफी लोकप्रिय है। जहां पार्टी आयोजित की गई थी उस ओल्ड टाउन कॉफी हाउस के मालिक जाहिदुल आलम ने बताया कि, 'मैं उन्हें घर नहीं भेज सकता था क्योंकि वे मेसी के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित थे।'
विज्ञापन


बांग्लादेश में मार्च के बाद से सरकार ने धीरे-धीरे लॉकडाउन करना शुरू किया था। देश ने आधिकारिक तौर पर 122,000 से अधिक मामलों में 1,582 मौतें दर्ज की हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि संख्या इससे काफी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें