बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान
- फोटो : social Media
अकलिमा अख्तर के दो गोल की बदौलत बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान (बीकेएसपी) ने नीलमणि इंग्लिश स्कूल, मणिपुर को यहां शुक्रवार को लड़कियों के सुब्रत कप इंटरनैशनल अंडर 17 जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में 4-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा बरकरार रखा। बीकेएसपी ने यह खिताब लगातार तीसरी बार -2017, 2018 और 2019 - जीता।
विजेता बीकेएसपी के लिए शिरिना अख्तर और सपना रानी ने भी एक एक गोल किया। बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान को खिताब जीतने पर ईनाम के रूप में चार लाख रुपये मिले जबकि उपविजेता नीलमणि स्कूल,मणिपुर को ढाई लाख रुपये मिले।
बीकेएसपी की अकलिमा अख्तर ने शुरू से हमले बोले कर नीलमणि स्कूल, मणिपुर पर दबाव बनाए रखा। पांचवें मिनट मेंअकलिमा बहुत करीब से गोल करने से चूकी। अकलिमा ने आखिर मैच के 19 वें मिनट में बॉक्स के भीतर पहुंच दनदनाता अचूक शॉट जमा गोल कर बीकेएसपी का खाता खोला। शिरिना अख्तर ने दस मिनट बाद गोल कर अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी। नीलमणि स्कूल, मणिपुर की टीम हाफ टाइम तक गोल का एक भी सार्थक अभियान नहीं बना सकी।
नीलमणि स्कूल, मणिपुर ने दूसरे हाफ जरूर बीकेएसपी को टक्कर देने की कोशिश जरूर की लेकिन गोल उतारने में नाकाम रही।सपना रानीने मैच के 55 वेंमिनट बाएं छोर से गोल के सामने पहुंच कर अचूक शॉट जमा गोल कर बीकेएसपी को 3-0 से आगे कर उसकी जीत निश्चित कर दी। अकलिमा अख्तर ने तीन मिनट बाद मैच का अपना दूसरा गोल कर बीकेएसपी को फाइनल 4-0 से जिता दिया।
बीकेएसपी की सुरुधानी किस्कू को सर्वश्रेष्ठ गोलरक्षक और अफीदा खानदकर को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए जाने पर 50-50 हजार रुपये का इनाम दिया गया।