फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान भूटिया ने कहा- सफल स्ट्राइकर के लिए 'छठी इंद्री' का होना जरूरी

Sat, 01 Aug 2020 06:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

महान भारतीय फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने कहा कि सभी स्ट्राइकरों को नियमित रूप से गोल करने के सही मौके तलाशने के लिए 'छठी इंद्री' को विकसित करना होगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) टेलीविजन से बात करते हुए भूटिया ने कहा कि स्ट्राइकर तभी सफल हो सकता है जब वह गोल करने के मौके को सही तरीके से परख सके।

विज्ञापन


भारत के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनने वाले भूटिया ने कहा, 'यह उस छठी इंद्री के बारे में है। आपको यह पता करने की जरूरत है कि मौका कहा से बन रहा है। दुनिया के सबसे अच्छे स्ट्राइकरों में यह समझदारी हैं। आपको स्थितियों को पढ़ने आना चाहिए। जब तक आप अपनी छठी इंद्री विकसित नहीं करते, आप एक सफल स्ट्राइकर नहीं होंगे।'

भारत के लिए 104 मैचों में 40 गोल करने वाले 43 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'आप 10 मौके में से एक या दो बार ही गोल करने में सफल होते है ऐसे में आपको जो भी मौका मिले उसमें पूरा जोर लगाना होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें