फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नहीं नजर आए थे लक्षण अब कोरोना पॉजिटिव हुए ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर लैंगेरक

Mon, 08 Jun 2020 09:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जा रहा है कि इससे जे-लीग के दोबारा सीजन शुरू करने की तैयारियों को झटका लग सकता है। पिछले हफ्ते ही फर्स्ट डिवीजन लीग को खाली स्टेडियम में चार जुलाई से शुरू करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
मिचेल लैंगरेक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर मिशेल लैंगेरक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जापान की फुटबॉल जे-लीग की फर्स्ट डिवीजन टीम नगोया ग्रैम्पस से खेलने वाले लैंगेरक क्लब के दूसरे खिलाड़ी हैं, जो कोविड-19 संक्रमित मिले। हैरानी भरी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए आठ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले लैंगेरक में हालांकि किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आए थे। जनवरी 2018 में नगोया से जुड़ने वाले लैंगरेक इससे पहले वह बुंदेसलीगा के डॉर्टमंड और स्टटगार्ड जैसे क्लबों की तरफ से खेल चुके हैं। इससे पहले नगोया के स्ट्राइकर मू कानाजाकी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 31 साल के कानाजाकी ने टीम के संपर्क में आए 26 खिलाड़ियों ने अपना टेस्ट कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें