इंग्लैंड के प्रसिद्ध एफए कप की तर्ज पर ही ऑस्ट्रेलिया भी अगले वर्ष से 600 से 700 फुटबॉल टीमों वाला नॉकआउट टूर्नामेंट आयोजित करेगा।
फुटबॉल फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एफएफए) के मुख्य कार्यकारी डेविड गैलप ने बताया कि इस टूर्नामेंट को अगले वर्ष से शुरू करने की योजना है। इसके लिए अभी काफी काम किया जाना बाकी है।
उन्होंने कहा कि फेडरेशन से जुड़ने के बाद मेरा पहला काम यही है कि एफए को लेकर तैयारी की जाए। इसमें कई नई टीमों को जौहर दिखाने का मौका मिलता है।