फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2023 महिला फुटबॉल विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे

Thu, 25 Jun 2020 10:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2023 महिला विश्व कप - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2023 में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे। फीफा ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन

   

बता दें कि जापान के हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे पहुंच गए थे और संयुक्त दावेदारी का रास्ता भी साफ हो जाएगा। इस दावेदारी को इस महीने की शुरुआत में फीफा से सर्वश्रेष्ठ आकलन अंक मिले थे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की दावेदारी को संभावित पांच में से 4.1 अंक मिले थे जबकि जापान की बोली को 3.9 अंक दिए गए थे। कोलंबिया को 2.8 अंक मिले थे।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड इससे पहले कभी महिला विश्व कप की मेजबानी नहीं की है। यह पहला अवसर है जबकि दो परिसंघ मिलकर विश्व कप का आयोजन करेंगे। बता दें कि टूर्नामेंट 10 जुलाई से 20 अगस्त 2023 के बीच खेला जाएगा और इसमें टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें