फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटिल गोडिन के गोल से एटलेटिको मैड्रिड ने मारी बाजी, एथलेटिक बिलबाओ को 3-2 से हराया

Mon, 12 Nov 2018 02:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Godin
विज्ञापन

डिएगो गोडिन चोटिल होने के बावजूद आधे घंटे तक खेले और 91वें मिनट में उनके विजयी गोल की बदौलत एटलेटिको मैड्रिड ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी कर ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में एथलेटिक बिलबाओ को 3-2 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


मैच के 64वें मिनट में गोडिन की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इनाकी विलियम्स ने 36वें और 64वें मिनट में गोल कर बिलबाओ को 2-1 से आगे कर दिया था, लेकिन एटलेटिको के कप्तान ने मैदान पर रहने का फैसला किया।

टीम तीन स्थानापन्न खिलाड़ी पहले ही मैदान पर उतार चुकी थी। इसकेबाद रोड्रिगो ने एटलेटिको केलिए 80वें मिनट में बराबरी का गोल किया, जिसके लिए वीडियो तकनीक वीएआर की मदद लेनी पड़ी। एटलेटिको के लिए पहला गोल थामस पार्टे ने 61वें मिनट में किया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ एटलेटिको बार्सिलोना के नजदीक पहुंच गई है। सीजन के पहले दिन के बाद जीत को तरस रही बिलबाओ की टीम 17वें स्थान पर है। हालांकि इस दौरान बिलबाओ ने बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के खिलाफ ड्रॉ भी खेले हैं। एटलेटिको के खिलाफ भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और ज्यादातर समय टीम बढ़त पर ही रही थी।

उधर मंगलवार को चैंपियंस लीग में बोरसिया डोर्टमैंड को हराने वाली एटलेटिको ने इस जीत के साथ लय पा ली है। डिएगो गोडिन ने कहा, 'हम जानते थे कि यह मुकाबला काफी कड़ा होगा लेकिन ऐसी रोमांचक जीत से आप अधिक ऊर्जावान हो जाते हैं। इससे खिलाड़ियों के साथ प्रशंसकों का भी मनोबल बढ़ता है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें