फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2018: दो बार की चैंपियन एटीके ने मौजूदा विजेता चेन्नइयन एफसी को 3-2 से हराया

Mon, 03 Dec 2018 12:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
isl 2018
विज्ञापन

कप्तान मैनुएल लेंजारेते के दो गोल की मदद से दो बार की चैंपियन एटीके ने रविवार को आईपीएल में मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को हरा दिया। चेन्नई जवाहलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में एटीके ने चेन्नइयन एफसी को 3-2 से हराकर तीन अंक हासिल किया।

विज्ञापन


खराब फार्म से जूझ रही मेजबान टीम की यह घरेलू मुकाबले में चौथी और कुल 10 मैचों में सातवीं हार है जिससे प्लेऑफ में उसके पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई है। दो बार की चैम्पियन एटीके मैच से हासिल तीन अंक के साथ 10 टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया जबकि चेन्नई की टीम आठवें स्थान पर ही बनी हुई है।

मैच में एटीके लिए कप्तान मैनुएल लेंजारेते ने दो गोल किए। दोनों गोल पेनल्टी पर हुए। मैच का पहला गोल एटीके के लिए जयेश राणे ने 14वें मिनट में किया लेकिन 10 मिनट बाद ही थोई सिंह ने स्कोर 1-1 कर दिया। 44वें मिनट में लेंजारेते ने पेनल्टी पर गोल कर एटीके को 2-1 से आगे कर दिया।
विज्ञापन


हाफ टाइम के बाद ज्यादातर समय तक दोनों टीम गोल करने में नाकाम रही लेकिन 80वें मिनट में एटीके को दूसरी पेनल्टी मिली और लेंजारेते ने उसे गोल में बदल कर टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया। चेन्नई के लिए 88वें मिनट में इसाक वेनमालसावमा ने गोल करके एटीके की बढ़त को कम किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें