फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के साथ संतोष ट्रॉफी से विदा हुआ असम

Wed, 06 Feb 2013 08:30 PM IST
वाराणसी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्राइकर मानस मनजीत चेतिया के असाधारण प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान पर 4-0 से उम्दा जीत दर्ज करने वाली असम की टीम का 67वें सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) में बुधवार को अभियान थम गया। क्लस्टर-सी का यह लीग मुकाबला औपचारिकता पूरी करने वाला ही रहा। इस क्लस्टर से जम्मू-कश्मीर की टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लीग में यह असम की पहली जीत थी। जम्मू-कश्मीर से उसे हार मिली थी।
विज्ञापन


यूपी फुटबाल संघ की देखरेख में सिगरा स्टेडियम में आयोजित संतोष ट्रॉफी के मुकाबले में बुधवार को असम की टीम अपने प्रतिद्वंद्वी राजस्थान पर पूरे समय हावी रही। छठे मिनट में राइट विंगर मिंटू बोरो की कार्नर किक पर मीडियो छायाराम की किक बार से टकराकर बाहर चली गई।

प्रत्याक्रमण पर राजस्थान के नरेंद्र की झन्नाटेदार किक को असम के गोलकीपर सुखदेव घोस ने नियंत्रित कर खतरा टाला। मगर 11वें मिनट में मानस मनजीत ने राजस्थान के गोलकीपर गौरी सिंह को छकाते हुए गेंद जाल में उलझा असम का खाता खोला। 23वें मिनट में राजस्थान के नरेंद्र का निशाना एक बार फिर लक्ष्य से भटक गया।
विज्ञापन


मगर छह मिनट बाद ही राइंट विंगर मिंटू बोरो के सटीक पास को मानस ने गोल में बदल स्कोर 2-0 कर दिया, जो मध्यांतर तक यथावत रहा। सेकेंड हाफ का खेल शुरु हुए छह मिनट ही बीते थे कि मानस ने ज्योतिष बासुमती से मिली गेंद को जाल में मार अपनी हैट्रिक पूरी की। असम को चौथी कामयाबी 74वें मिनट में श्याम मुराह ने दिलाई। अंतिम क्षणों में राजस्थान को अंतर कम करने के दो अवसर हाथ आए मगर गोकुल जोशी और सैयद अनवर का निशाना चूक गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें