फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subroto Cup: असम, केरल, पश्चिम बंगाल और हरियाणा का शानदार प्रदर्शन, सुब्रोतो कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

Sun, 24 Aug 2025 09:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम के बेतकुची हाई स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा के सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सुब्रोतो कप - फोटो : Subroto Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम, केरल, पश्चिम बंगाल और हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को 64वें सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट (जूनियर बालिका अंडर-17) के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। असम के बेतकुची हाई स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा के सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। केरल के लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक कड़े मुकाबले में मेघालय के नोंगजरी प्रेस्बिटेरियन सेकेंडरी स्कूल को 1-0 से हराया।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के नंदाझार आदिबाशी पशिली हाई स्कूल ने बिहार के अपग्रेडेड हाई स्कूल पर 5-0 की शानदार जीत दर्ज की। हरियाणा के पीएम श्री जीजीएसएसएस मंगाली ने अंतिम क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के क्रीड़ा प्रबोधिनी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें