फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्सेनल ने थामा मैनचेस्टर यूनाइटेड का 12 मैचों से चला आ रहा अजेय रथ

Mon, 11 Mar 2019 11:17 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आर्सेनल
विज्ञापन

आर्सेनल ने बारिश के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-0 से मात देकर खिताब की उम्मीदें कायम रखी हैं।  मैनचेस्टर यूनाईटेड की यह ओले गुनार सोलस्कर के कोच पद संभालने के बाद पहली हार है। 

विज्ञापन


जोस मोरिन्हो को बर्खास्त करने के बाद तीन महीने पहले यूनाईटेड ने सोलस्कर को नियुक्त किया था। इसके बाद टीम 12 मैचों से अजेय थी। आर्सेनल की ओर से ग्रेनिक खाका (12वें मिनट) और पियरे एमेरिक ओबामेयंग (69वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। इस जीत से आर्सेनल 60 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 

हेजार्ड ने टाली चेल्सी की हार 

ईडन हेजार्ड के इंजुरी टाइम में किए गए गोल के दम पर चेल्सी की टीम वॉल्वरहैंप्टन वांडरर्स के खिलाफ एक-एक से मुकाबला ड्रॉ करवाने में सफल रही। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। राउल जिमेनेज ने खेल के 56वें मिनट में गोल कर वॉल्वरहैंप्टन वांडरर्स को बढ़त दिला दी। हेजार्ड ने 90+2वें मिनट में गोल कर चेल्सी को बराबरी दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें