अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज लियोनल मेसी का स्पेन में जोरदार स्वागत हुआ। ऑलिएदी में 2022 फीफा विश्व कप विजेता को देखने सैकड़ों प्रशंसक पहुंचे, जहां उन्हें प्रिंसेस ऑफ ऑस्ट्रेरियस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ओलंपिक्स डॉट कॉम के अनुसार, इंटर मियामी के फॉरवर्ड मेसी, अपनी पत्नी एंटोनेला रोकुलों के स्वाय पहुंचे। उन्होंने होटल के बाहर प्रशंसकों से बातचीत की और ऑटोग्राफ दिए। यह सम्मान खेल हस्तियों को उनके शानदार करियर और अपने खेल के दायरे से बाहर किए गए योगदान के लिए दिया जाता है।
मेसी ने हाल ही में लिया था संन्यास
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 2022 फुटबॉल विश्व कप का खिताब दिलाया था। इस साल भी अर्जेंटीना उनकी कप्तानी में फीफा विश्व कप में खेलने उतरी थी, लेकिन उसे फाइनल में स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अर्जेंटीना को एक विश्व कप और दो कोपा अमेरिका का खिताब दिलाया। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 208 मैच खेले हैं और 126 गोल किए हैं। उनके नाम 68 असिस्ट भी हैं। वह अर्जेंटीना के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। दो दशक से ज्यादा लंबे इस सफर में उन्होंने राष्ट्रीय टीम को चार बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई 2021 और 2024 कोपा अमेरिका, 2022 फाइनलिसिमा और सबसे बड़ा 2022 फीफा विश्व कप।
क्लब फुटबॉल में खेलते हैं मेसी
भले ही मेसी का अंतरराष्ट्रीय करियर अब खत्म हो गया है, लेकिन वह इंटर मियामी के साथ अपना क्लब करियर जारी रखे हुए हैं, जहां वह 2028 तक अनुबंधित हैं। अर्जेंटीना राष्ट्रीय टीम से उनके जाने के साथ ही एक शानदार अध्याय का समापन हो गया है, जिसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। उन्होंने 2022 में आखिरकार विश्व कप की खिताबी जीत हासिल की थी जो लंबे समय से उनके इंटरनेशनल करियर का मुख्य लक्ष्य था।