इस जीत के साथ ही क्रोएशिया अंतिम-16 में बनाई जगह
फुलटाइम समाप्तः क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराया।
क्रोएशिया 3-0 से आगे
90 +0:46 मिनटः ... और ये एक और गोल। इवान राकिटिक ने शानदार गोल कर अपनी टीम क्रोएशिया को 3-0 से बढ़त दिला दी।
4 मिनट का इंजुरी समय जोड़ा गया है।
90 मिनटः मेसी ने गोल करने की शानदार गोल करने की कोशिश की लेकिन क्रोएशिया के डिफेंडरों ने नाकाम कर दिया।
अर्जेंटीना 0ः क्रोएशिया 2
इस मुकाबले में क्रोएशिया 2-0 से आगे।
80 मिनटः ...और ये गोल। क्रोएशिया की तरफ से कप्तान लुका मोड्रिच ने शानदार गोल किया।
75 मिनटः दूसरे हाफ में लगभग 15 मिनट बचा है। क्या अर्जेंटीना क्रोएशिया के गोल का बदला ले पाएंगे।
70 मिनटः इस वक्त अर्जेंटीना पर काफी दबाव बढ़ रहा है। क्रोएशिया दूसरे हाफ में अच्छा खेल दिखा रही है। हालांकि दूसरे हाफ में मेसी लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें क्रोएशिया के डिफेंडरों ने उनके कोशिशें को नाकाम कर दे रही है।
67 मिनटः वर्सलजको को निला येलो कार्ड। इसके साथ ही क्रोएशिया के 3 खिलाड़ी को येलो कार्ड मिल चुका है।
63 मिनटः मेसी के पास शानदार मौका। बाल-बाल चूक गए।
अर्जेंटीना 0-क्रोएशिया 1
54 मिनटः ... और ये गोल। क्रोएशिया की रेबिच ने दागा शानदार गोल दागा। इसके साथ ही क्रोएशिया अर्जेंटीन ापर 1-0 की बढ़त बना ली है।
51 मिनटः अर्जेंटीना के खिलाड़ी मर्काडो को दिखाया गया येलो कार्ड।
46 मिनटः दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका हैं। दोनों ही टीम इस हाफ को सफल बनाना चाहेंगे। पहले हाफ में दोनों टीम गोल करने
दूसरे हाफ का खेल शुरू
अर्जेंटीना 0ः0 क्रोएशिया
पहले हाफ का स्टैट्सः
पोजेशन
अर्जेंटीना 54, क्रोएशिया 46
गोल करने का मौका
अर्जेंटीना 1 ऑफ टारगेट, 1 ऑन टारगेट
क्रोएशिया 2 ऑफ टारगेट, 2 ऑन टारगेट
कॉर्नर
2 अर्जेंटीना, 1 क्रोएशिया
फाउल
6 अर्जेंटीना, 10 क्रोएशिया
पहले हाफ का खेल रहा गोलरहित। दोनों टीमों के पास स्कोर करने के बेहतरीन मौके थे। दूसरे हाफ में इससे भी कहीं अधिक आक्रामक खेल खेला चाहेंगे दोनों टीम। दूसरे हाफ में मेसी से होंगी फैंस की उम्मीदें।
पहले हाफ का खेल खत्म
45+1 मिनटः यहां क्रोएशिया के खिलाड़ी रेबिच के पास गोल का शानदार मौका था लेकिन वह नाकाम रहे।
45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म, दो मिनट का समय और जोड़ा गया है।
41 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में बस 4 मिनट बचे हैं, लेकिन दोनों ही टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाई है।
40 मिनटः रेबिच के गेंद छीनने में साल्वियों चोटिल हो गए। रेबिच को येलो कार्ड दिखाया गया।
29 मिनटः अर्जेंटीना के पास गोल करने का मौका था, लेकिव लेकिन स्ट्रिनीच ने उसे बचा लिया। दरअसल, सर्गियो के गेंद पर कब्जा करना चाहते थे लेकिन स्ट्रिनीच ने गेंद की दिशा बदल दी और गोल होने से बचा लिया।
15 मिनटः लगभग 15 मिनट का खेल हो गया। दोनों टीमों के बीच गोल करने की गहमा-गहमी चल रही है।
फैक्टः करीब 12 साल पहले अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल दागा था। हालांकि, इस विश्व कप में अब तक निराश मेसी क्या उस 12 साल के इतिहास को दोहरा पाएंगे या नहीं। टीमें विश्व कप में केवल एक बार 1998 में एक दूसरे से भिड़ी थी जिसमें अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।
4 मिनटः क्रोएशिया के पास गोल करने का अच्छा मौका था। पेरीसिच बॉक्स में आए और लक्ष्य पर शॉट लगाया, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर कैबलेरो ने अच्छा बचाव किया।
1 मिनटः किक हो गया और खेल शुरू हो चुका है।
राष्ट्रगान शुरू हो चुका है।
दोनों टीमें राश्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच गई है।
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः-
अर्जेंटीना: कैबलेरो, मर्काडो, ओटामेंडी, टैग्लियाफिसो, साल्वियो, मास्चेरानो, पेरेज, एक्यूना, मेस्सी, अगुएरो, मेजा।
क्रोएशियाः सुबासिक, वर्सलजको, लोरेन, विदा, स्ट्रिनिक, राकिटिक, ब्रोजोविच, रेबिक, मोडिक, पेरिसिक, मांजुकिक।