अर्जेटीना और उरुग्वे ने दक्षिण अमेरिका विश्व कप फुटबॉल क्वालिफायर पहले दौर के मुकाबले जीत लिए हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण ये मैच खाली स्टेडियम में खेले गए। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी और उरुग्वे के लिए लुईस सुआरेज ने एक-एक गोल किया।
अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को मेसी के एकमात्र गोल के दम पर हराया। वहीं चिली के खिलाफ मोंटेवीडियो में सुआरेज ने उरुग्वे के लिए पहला गोल किया। उरुग्वे ने यह मैच 2-1 से जीता। पराग्वे को पेरू ने 2-2 से ड्रॉ पर रोका।
दक्षिण अमेरिकी क्वालिफायर पहले दौर के बाकी मुकाबले शुक्रवार को पूरे होंगे। ब्राजील को बोलिविया के खिलाफ नेमार के बिना उतरना होगा। वहीं कोलंबिया का सामना वेनेजुएला से होगा। अगले विश्व कप में दक्षिण अमेरिका की चार टीमों को सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि पांचवीं टीम अंतर महाद्वीपीय प्लेआफ क्वालिफिकेशन से जा सकती है। क्वालीफिकेशन मार्च 2022 में खत्म होंगे।