फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन बागान क्लब के महासचिव अंजन मित्रा का 72 साल की उम्र में निधन

Fri, 08 Nov 2019 09:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंजन मित्रा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

मोहन बागान के दो दशक से भी अधिक समय तक महासचिव रहे अंजन मित्रा का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। मित्रा 72 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी सुजाता मित्रा और पुत्री सोहिनी मित्रा चौबे है। मित्रा 2014 में ‘बाइपास सर्जरी’ के बाद से ही कई परेशानियों से जूझ रहे थे। अस्पताल के सूत्रों ने कहा, ‘उन्होंने तड़के तीन बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली।’ मित्रा मई 1995 में बागान के महासचिव बने थे और अक्तूबर 2018 तक इस पद पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें