फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIFF: अमेलिया वाल्वेर्डे भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच बनीं, एएफसी एशियाई कप से पहले हुई नियुक्ति

Tue, 20 Jan 2026 09:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को इस साल एएफसी महिला एशियाई कप में हिस्सा लेना है। इससे पहले ही एआईएफएफ ने नए मुख्य कोच की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
अमेलिया वाल्वेर्डे - फोटो : Indian Football
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को कोस्टा रिका की अमेलिया वाल्वेर्डे को भारतीय सीनियर महिला टीम की मुख्य कोच बनाया। 39 वर्ष की अमेलिया अंताल्या में भारतीय टीम के शिविर में पहुंच गई हैं। भारतीय टीम मार्च में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन


15 बरस पहले कोचिंग करियर की शुरुआत करने वाली अमेलिया 2015 से 2023 तक कोस्टा रिका महिला टीम की कोच रहीं। उनके कार्यकाल में कोस्टा रिका ने 2015 और 2023 फीफा महिला विश्व कप में भाग लिया। वह 2015 विश्व कप में 28 वर्ष की थी और सबसे युवा मुख्य कोच रहीं। इससे पहले वह कोस्टा रिका सीनियर और अंडर 20 महिला टीमों की कोच रहीं। उनके साथ गोलकीपिंग कोच एली अविला और स्ट्रेंथ तथा कंडीशनिंग कोच जोस सांचेज भी टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें