फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

women's Asian Cup: भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर, भारत के सभी मैच रद्द, ईरान के खिलाफ मैच भी अमान्य

Mon, 24 Jan 2022 02:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला एशियाई कप में भारत के सभी मैच रद्द कर दिए हैं और उन्हें अमान्य घोषित कर दिया गया है। अब ईरान के खिलाफ भारत के मैच का नतीजा भी मान्य नहीं होगा। टीम इंडिया कोरोना के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएफसी ने सोमवार को कहा कि महिला एशियाई कप फुटबॉल से भारत के हटने के बाद उसके सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं। अब भारत का कोई भी मैच मान्य नहीं होगा। इसके मतलब है कि ईरान के खिलाफ भारत के मैच का नतीजा अब टूर्नामेंट में मान्य नहीं होगा। इस मैच को भी रद्द कर दिया गया है। भारतीय टीम में कोरोना के कई मामले आने के बाद टीम इंडिया चीनी तइपे खिलाफ मैच नहीं खेल पाई थी और अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास है, लेकिन भारत की टीम सिर्फ एक मैच खेलकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने एक बयान जारी कर बताया कि दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भारत ने टूर्नामेंट से  अपना नाम वापस ले लिया है। भारत को ईरान के अलावा आठ बार के चैंपियन चीन और चीनी ताइपे के साथ ग्रुप ए में रखा गया था। अब केवल तीन टीमें चाइना पीआर, चीनी ताइपे और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान इस प्रतियोगिता के ग्रुप ए में भाग लेंगी।

भारत के बाहर होने के बाद हर ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ मैच के नतीजे की अहमियत खत्म हो गई है। लीग मैच खत्म होने के बाद हर ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को मैचों के परिणाम को नहीं गिना जाएगा। 
विज्ञापन


12 खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित
एएफसी महिला एशियाई कप 2022 के ग्रुप ए में भारत और चीनी ताइपे के बीच मैच से पहले भारत के 12 खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। एएफसी प्रतियोगिताओं के लिए लागू विशेष नियमों के अनुच्छेद 4.1 के अनुसार हर टीम को मैच के लिए कम से कम 13 खिलाड़ियों के नाम देने होते हैं और इनमें एक गोलकीपर होना जरूरी है। लेकिन, भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम घोषित की थी और 12 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित होने के बाद भारत अपनी टीम नहीं उतार सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें