फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIFF: 12 अक्तूबर को होगी एआईएफएफ की एजीएम, संविधान का मसौदा और अन्य संशोधन होंगे पारित; जानें एजेंडा

Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने 19 सितंबर को एआईएफएफ के संविधान के मसौदे को कुछ संशोधनों के साथ मंजूरी दी थी और फुटबॉल संस्था को इसे चार सप्ताह के भीतर अपनाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
कल्याण चौबे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप संविधान के मसौदे और अन्य संशोधनों को पारित करने के लिए 12 अक्तूबर को एक विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाई है। विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने एआईएफएफ के लिए नया संविधान अपनाने की समय सीमा 30 अक्तूबर तक तय की है।
विज्ञापन


एआईएफएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया, 'विशेष आम बैठक (एसजीएम) एक विशेष एजेंडे के लिए बुलाई गई है। यह केवल संविधान को अपनाने के लिए है और कोई अन्य एजेंडा नहीं है।' यह विशेष आम बैठक राष्ट्रीय राजधानी में कराई जाएगी जहां एआईएफएफ का मुख्यालय है।

सुप्रीम कोर्ट ने 19 सितंबर को एआईएफएफ के संविधान के मसौदे को कुछ संशोधनों के साथ मंजूरी दी थी और फुटबॉल संस्था को इसे चार सप्ताह के भीतर अपनाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें