फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांचेज के गोल से चिली की टीम क्वार्टर फाइनल में, कोपा अमेरिका कप में इक्वाडोर को 2-1 से हराया

Sun, 23 Jun 2019 07:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

43 : वां गोल रहा यह एलेक्सिस सांचेज का चिली के लिए   
विज्ञापन
alexis sanchez
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलेक्सिस सांचेज के गोल से गत चैंपियन चिली ने इक्वाडोर को 2-1 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ चिली की टीम कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई। जोस फयुनजेलिदा ने शुरुआती दस मिनट में चिली का खाता खोला लेकिन इनर वेलेंसिया ने 26वें मिनट में पेनाल्टी पर इक्वाडोर को बराबरी दिला दी।

विज्ञापन


मैनचेस्टर यूनाइटेड के फारवर्ड सांचेज ने मध्यांतर के बाद 51वें मिनट में शानदार वॉली लगाकर निर्णायक गोल कर दिया। इक्वाडोर के गैब्रिएल को रेडकार्ड भी दिखाया गया। सांचेज का यह गोल चिली के लिए उनका 43वां गोल था। पहले हाफ में सांचेज का टखना भी मुड़ गया था लेकिन उनका कहना है कि यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। दूसरे हाफ में दर्द के बावजूद उतरे।

कोलंबिया के बाद चिली दूसरी टीम है जो नॉकआउट दौर में पहुंच गई है। ग्रुप सी में अभी एक मैच बाकी है और चिली की टीम शीर्ष पर चल रही है। अब उसका सामना उरुग्वे से होगा। जबकि इक्वाडोर को अपनी संभावनाएं कायम रखने के लिए जापान को हराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें