फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I-League: आइजोल एफसी ने नेरोका को ड्रॉ पर रोका, ईस्ट बंगाल ने 2-0 से मारी बाजी

Sun, 27 Jan 2019 09:43 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
I'League 2019
विज्ञापन

आइजोल एफसी ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को यहां नेरोका एफसी को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका दिया। उतार चढ़ाव से भरे इस मैच में नेरोका के ब्राजीलियाई डिफेंडर एडवार्डो फरेरा को मैच के 48वें मिनट में रेड कार्ड दिखा दिया गया जिससे बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

विज्ञापन


मोहन बागान और चर्चिल ब्रदर्स से लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए नेरोका को इस मैच में जीत की जरूरत थी लेकिन वे मौकों का फायदा उठाने में असफल रहे। नेरोका की टीम 14 मैचों में 22 अंक के साथ पांचवें स्थान पर जबकि आइजोल के इतने ही मैच में 11 अंक है और वह नौवें स्थान पर है। ईस्ट बंगाल चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान को हरा खिताब की दौड़ में शामिल

वहीं, जॉबी जस्टिन के शानदार खेल के दम पर ईस्ट बंगाल आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान को 2-0 से हराकर खिताब की दौड़ में बना हुआ है। ईस्ट बंगाल ने 15 साल के बाद राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की दोनों डर्बी में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


केरल के 25 साल के जस्टिन ने मैच के 35वें मिनट में जैमी कोलाडो के लिए मौका बनाया जिससे टीम 1-0 आगे हो गयी। इसके बाद जस्टिन ने हेडर से शानदार गोलकर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। जस्टिन का यह सत्र में आठवां गोल था।

इस जीत के साथ ईस्ट बंगाल के 13 मैचों में 25 अंक हो गये है और वह तालिका में चौथे स्थान पर है। रीयल कश्मीर इतने ही अंक के साथ बेहतर गोल अंतर के कारण तीसरे स्थान पर है। मोहन बागान 14 मैच में 21 अंक के साथ छठे पायदान पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें