फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच पद के लिए गुरुवार को साक्षात्कार लेगा AIFF, रेस में क्रोएशियाई दिग्गज सबसे आगे

Wed, 08 May 2019 10:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
विज्ञापन

क्रोएशिया के इगोर स्टिमाक भारतीय पुरूष फुटबाल टीम के अगले कोच की दौड़ में सबसे आगे हैं जिसके लिए अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) गुरुवार को यहां उम्मीद्वारों का साक्षात्कार लेगा। 

विज्ञापन


पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्याम थापा की अगुवाई वाली एआईएफएफ तकनीकी समिति यहां फुटबाल हाउस में उम्मीद्वारों के साक्षात्कार लेगी। 

तकनीकी समिति ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के लिये कई दावेदारों में से चार उम्मीद्वारों को साक्षात्कार के लिए चुना है। इनमें दक्षिण कोरिया की तरफ से दो बार विश्व कप में खेल चुके ली मिंग सुंग और बेंगलुरू एफसी को सफलताएं दिलाने वाले अल्बर्ट रोका भी शामिल हैं। 

ली मिंग सुंग और रोका के अलावा क्रोएशिया के पूर्व राष्ट्रीय कोच इगोर स्टिमाक और स्वीडन के पूर्व कोच हाकेन एरिक्सन भी दौड़ में शामिल हैं। 

थापा ने कहा कि उम्मीद्वारों के साक्षात्कार के बाद तकनीकी समिति चयनित उम्मीद्वार का नाम एआईएफएफ कार्यकारी समिति के पास भेजेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘स्काइपी पर इंटरव्यू लिये जाएंगे और उसके पास सबसे उपयुक्त व्यक्ति का नाम महासंघ की कार्यकारी समिति के पास भेजा जाएगा जो इस पर अंतिम फैसला करेगी।’’ 
विज्ञापन


स्टीफन कांन्सटेनटाइन के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ है। उन्होंने भारत के इस साल के शुरू में एशिया कप में लचर प्रदर्शन के बाद अपना पद छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें