एफसी गोवा और नार्थईस्ट यूनाईटेड
- फोटो : सोशल मीडिया
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने एक नवंबर को गुवाहाटी में एफसी गोवा और नार्थईस्ट यूनाईटेड के बीच मुकाबले के दौरान दुर्व्यवहार के लिए तीन खिलाड़ियों को निलंबित किया है।
एफसी गोवा के सेमिनलेन डोंगेल (तीन मैचों के लिए) और ह्यूगो बोमोस (दो मैच) जबकि नार्थईस्ट यूनाईटेड के डिफेंडर काई हीयरिंग्स (दो मैच) को निलंबित किया गया है। डोंगेल को तीन मैचों के लिए निलंबित किया गया है जिसमें से एक मैच की सजा वह नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के खिलाफ लाल कार्ड के कारण पहले ही भुगत चुके हैं।