फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएफएफ के तकनीकी निदेशक पद के लिये चार उम्मीद्वारों का चयन

Wed, 10 Apr 2019 05:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) नया तकनीकी निदेशक नियुक्त करने की तैयारी कर चुका है और पिछले लगभग दो साल से खाली पड़े इस पद के लिए उसने चार उम्मीद्वारों का चयन किया है। 

विज्ञापन


जिन उम्मीद्वारों का चयन किया गया है उनमें ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट ओडोनेल, जार्जिया के गाइओज दारसादेज, रोमानिया के डोरू इसाक और पुर्तगाल के जार्ज कास्टेलो शामिल हैं। ओडोनेल पहले भी इस पद पर काम कर चुके हैं। 

राष्ट्रीय कोच के चयन के समय ही इनमें से किसी एक को तकनीकी पद पर नियुक्त किये जाने की संभावना है। इस संबंध में पूर्व खिलाड़ी श्याम थापा की अगुवाई वाली एआईएफएफ तकनीकी समिति को महासंघ ने 15 अप्रैल को बैठक के लिये बुलाया है। 
विज्ञापन


एआईएफएफ सूत्रों ने पीटीआई से कहा, 'सभी का ध्यान राष्ट्रीय कोच की नियुक्ति पर टिका है लेकिन एआईएफएफ तकनीकी निदेशक की नियुक्ति करने के लिए भी तैयार है और राष्ट्रीय कोच के चयन के दौरान यह नियुक्ति भी हो सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें