अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल एशियाई फुटबाल परसिघ (एएफसी) की ओर से छह फीफा परिषद सदस्यों में से एक पर काबिज होने के लिए छह अप्रैल को होने वाले क्षेत्रीय संस्था के चुनाव में लड़ेंगे।
विज्ञापन
एएफसी ने बयान में कहा कि चुनाव 2019 से 2023 तक के कार्यकाल के लिए होंगे जो मलेशिया के कुआलालम्पुर में 29वीं एएफसी कांग्रेस के दौरान कराये जाएंगे। सदस्य संघों के लिए नामांकन भरने के लिए अंतिम तारीख छह दिसंबर 2018 थी।