फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIFF ने आई लीग से जुड़ने के इच्छुक तीन क्लबों से और स्पष्टीकरण मांगा

Fri, 31 Jul 2020 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को उन तीन संभावित क्लबों से और स्पष्टीकरण मांगा है, जिन्होंने 2020-21 सत्र से आई लीग से जुड़ने के लिए बोली लगाई है।

विज्ञापन


एआईएफएफ ने ऐसा करने के लिए तीन क्लबों को पांच अगस्त तक का समय दिया है। राजधानी के सुदेवा एफसी, शिलांग के रिनतिह एससी और विशाखापत्तनम के श्रीनिधि एफसी ने आई लीग का हिस्सा बनने के लिये अपनी बोलियां सौंपी है।

मोहन बागान के इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैम्पियन एटीके से विलय के बाद खाली हुए स्थान को भरने के लिये एआईएफएफ ने इच्छुक पक्षों को आमंत्रित किया था।

एआईएफएफ ने बयान में कहा, 'तीन बोली लगाने वाले पक्षों के दस्तावेजों और प्रस्तुतिकरण को देखने के बाद समिति ने पांच अगस्त तक और स्पष्टीकरण मांगा है। दस्तावेजों का मूल्यांकन करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें